Janbol News

Petrol price hike : पांच दिनों में 3.20 रूपये बढ़े पेट्रोल के दाम

Petrol price hike :  देश में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छु रहे हैं। भारतीय तेल कंपनियों नें पेट्रोल डीजल के दाम में आज  शनिवार

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Petrol price hike :  देश में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छु रहे हैं। भारतीय तेल कंपनियों नें पेट्रोल डीजल के दाम में आज  शनिवार 26 मार्च को 80 पैसे की वृद्धि की।  इसतरह से पिछले पाँच दिनों में पेट्रोल की किमतों में 3.20 रूपये की वृद्धि की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का पड़ रहा असर

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. मार्च के दूसरे हफ्ते में कच्चा तेल 139  डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि, बीच में गिरावट के साथ फिर 100 डॉलर से भी नीचे चला गया था।

हर रोज अपडेट होता है तेल की कीमत।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर भारतीय बाजार में तेल की कीमतें हर रोज तेल कंपनियाँ अपडेट करती है। पेट्रॉल डीजल के दाम तय करने से पहले तेल कंपनियाँ हर रोज किमतों की समीक्षा करती है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। बताते चलें की भारत में नवंबर से तेल की कीमत में स्थिरता थी जिसके बाद 22 मार्च से तेल की किमतों में वृद्धि की जा रही है। मौजूदा वृद्धि पिछले 5 दिनों में चौथी वृद्धि है।

ट्रेंडिंग